
लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत जाल मल्ला मे जाखराजा के नव निर्मित मन्दिर मे एक दिवसीय सकलीकरण यज्ञ सम्पन्न हुआ। सकलीकरण यज्ञ के आयोजन से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवो के सैकड़ो श्रद्धालुओ ने सकलीकरण यज्ञ मे शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। जाखराजा मन्दिर का निर्माण जाल मल्ला के ग्रामीणो तथा विभिन्न क्षेत्रो के भक्तो के सहयोग से लगभग 36 लाख रुपये की लागत से किया गया। गुरूवार को विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत तैतीस कोटि देवी – देवताओ सहित भगवती चामुण्डा व जाखराजा का आवाहन किया। ठीक 11 बजे से आचार्य जटाधर भट्ट के नेतृत्व मे सकलीकरण यज्ञ का शुभारंभ किया गया तथा पण्डित अमित भट्ट, त्रिलोचन भट्ट, गौरव देवशाली तथा ओम प्रकाश भट्ट ने हवन कुण्ड मे अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूंतिया डालकर विश्व कल्याण व क्षेत्र के समृद्धि की कामना की।
सकलीकरण यज्ञ के पूर्णाहुति के पावन अवसर पर अनेक देवी – देवता अवतरित हुए तथा भक्तो को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जाखराजा के नव निर्मित मन्दिर को अनेक प्रजाति के पुष्पो से सजाया गया था। सकलीकरण यज्ञ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि कालीमठ घाटी के पग – पग पर अनेक देवी – देवताओ का वास होने के कारण कालीमठ घाटी की विशिष्ट पहचान है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ने कहा कि कालीमठ घाटी मे जाखराजा अराध्य के रूप मे पूजे जाते है। डा0 जैक्सवीन स्कूल चैयरमैन लखपत राणा व कालिदास जन्म भू स्मारक समिति महामंत्री सुरेशानन्द गौड़ ने भी अपने विचार रखे। प्रधान त्रिलोक रावत ने बताया कि जाखराजा मन्दिर के निर्माण मे बेलूला के पूर्व प्रधान नरोत्तम राणा,जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी ,जाल मल्ला निवासी कलम सिंह रावत सहित जाल मल्ला के ग्रामीणो व कालीमठ घाटी के जनमानस का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा मन्दिर निर्माण मे लगभग 36 लाख रुपए व्यय हुआ। इस मौके पर पूर्व जिपस मनवर चौहान, क्षेपस बलवीर रावत, सोमेश्वरी भट्ट, प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी ,मोहन सिंह राणा , प्रदीप राणा , बीरेन्द्र रावत, रामचन्द्र राणा,वन पंचायत सरपंच दिनेश सिंह रावत, शिव सिंह रावत, सुरेन्द्र तिन्दोरी,सुरेन्द्र सिंह रावत, विजय पंवार, हर्षवर्धन पंवार, वीरबल रावत, देवेन्द्र सिंह रावत, अंजलि अभिलाषा,गौर सिंह पंवार, प्रेमा देवी,सन्दीप रावत , विजय सिंह राणा सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।



