केदार क्लब : इलेवन बोफोर्स ने फाइनल मुकाबले में ज्वालामुखी स्पोर्ट्स को किया पराजित

केदार क्लब : इलेवन बोफोर्स ने फाइनल मुकाबले में ज्वालामुखी स्पोर्ट्स को किया पराजित
फाटा। केदार क्लब फाटा के तत्वाधान में 1 जनवरी से ओपन वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें वीरवर को इलेवन बोफोर्स क्लब लमगौडी और ज्वालामुखी स्पोर्ट्स क्लब अद्रावाड़ी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर लमगौडी ने अद्रवाड़ी को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
केदार क्लब फाटा द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इलेवन बोफोर्स क्लब लमगौडी और ज्वालामुखी स्पोर्ट्स क्लब अद्रवाड़ी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर लमगौडी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में 128 रन बनाए जिसमें विशाल ढंगवाल ने 28 रन और विशाल कश्यप ने 20 रन बनाये। वहीं गेन्दबाजी में अमन और अतुल ने दो – दो विकेट हासिल किए। वहीं 129 रन का पीछा करने उत्तरी अद्रवाड़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 79 रन बना पाई। जिसमें अमित 16 और करन ने 12 रन की परी खेली गेन्दबाजी में विशाल कश्यप ने 3विकेट हासिल किए. इस मैच को इलेवन बोफोर्स ने 49 रन से जीत हासिल की। फाइनल मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर विशाल को मैंन ऑफ़ द मैच दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर मैंन ऑफ़ सीरीज प्रशांत को दी गई। समापन अवसर पर विजेता टीम इलेवन बोफोर्स लमगौडी को एक लाख रुपये इनामी राशि और अचल वैजन्ती ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को इक्यावन हज़ार रुपए व अचल वैजन्ती ट्रॉफी प्रदान की गई। 
फ़ाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि प्यारेलाल पावर इंजीनियरिंग के एमडी अमित मैखंडी और पूर्व ग्राम प्रधान शेरसी सूरज लाल शाह पहुंचे। मुख्य अतिथि अमित मैखंडी ने बेहतरीन खेल आयोजन के लिए केदार क्लब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के खेल आयोजन होने चाहिए जिस से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान हो। वहीं सूरज लाल शाह ने कहा कि खेल में अनुशासन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, उन्होंने सभी खिलाडियों को अनुशासन के साथ खेल खेलने हेतु कहा।
इस दौरान केदार क्लब के अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुर्मांचली ने सभी खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी, सचिव धीरेन्द्र सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत त्रियुगीनारायण वार्ड बबीता सजवान, ग्राम प्रधान मैंखंडा चांदनी देवी, रविग्राम पिंकी देवी, खड़िया पूनम देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामू अनिता देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत लामगौंडी सुबोध बगवाड़ी, देवेंद्र सेमवाल, लोकेश तिवारी, वंशी प्रसाद तिवारी, कमल जमलोकी, अतुल जमलोकी, कमलेश भट्ट, संजय गोस्वामी, संजय तिवारी, अजय जुगरान, ओम प्रकाश सेमवाल, नागेन्द्र रावत, कैलाश मैखंडी सहित क्लब के पदाधिकारी, अतिथि एवं दर्शक गण मौजूद रहे।



