पीएम मोदी के जन्मदिवस पर रूद्रप्रयाग में जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीपक, मंदिरों में भजन-कीर्तन व विशेष प्रार्थना कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन रुद्रप्रयाग की ओर से जिलेभर में सेवा, श्रद्धा और जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत आज सायंकाल ‘हर घर आशीर्वाद का दीपक’ अभियान के माध्यम से घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं जिले के 25 प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट की अगुवाई में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने बताया कि ‘हर घर आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता एवं आम नागरिक आज सायंकाल अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की सामूहिक मंगलकामना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि घर-घर प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीपक प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान, शुभेच्छा और मंगलकामना का प्रतीक होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला संगठन के अनुसार, अलकनंदा-मंदाकिनी के पावन संगम, श्री केदारनाथ धाम, श्री तुंगनाथ धाम, हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के 25 मंदिरों में सायंकाल भजन-कीर्तन एवं विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों में श्रद्धालुजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आज सायंकाल अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित करें तथा मंदिरों में आयोजित भजन-कीर्तन एवं विशेष प्रार्थना कार्यक्रमों में सहभागी बनें।
भाजपा जिला संगठन के अनुसार, रुद्रप्रयाग में घर-घर प्रज्वलित होने वाले दीपक तथा मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन और प्रार्थना कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की सामूहिक मंगलकामना की जाएगी।



