
पीएम मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना
केदारनाथ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह प्रातः श्री केदारसभा, तीर्थ पुरोहित समाज और बीकेटीसी की ओर से बाबा केदारनाथ का विशेष पूजन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया।
इस दौरान भगवान केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदार से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। बाबा केदार के दरबार में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई।
पीएम मोदी का बाबा केदारनाथ से विशेष लगाव रहा है। उनके जन्मदिन के मौके पर केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना के दौरान तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।



