उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओंकारेश्वर मंदिर में जलाया आशीर्वाद का दिया

501 दीपों को जलाकर बाबा केदारनाथ व ओंकारेश्वर से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की।

ऊखीमठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधायक आशा नौटियाल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ 501 दीपों के साथ “आशीर्वाद का दिया” जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर विधायक केदारनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और बाबा केदारनाथ के प्रति विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों को नई गति मिली है। केदारनाथ धाम में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तीर्थाटन, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई दिशा मिली है। देवभूमि के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आस्था, आजीविका और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर जलाया गया “आशीर्वाद का दिया” प्रधानमंत्री जी के प्रति देवभूमि के लोगों की श्रद्धा, स्नेह और मंगलकामनाओं का प्रतीक है। कहा कि बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें तथा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!