उत्तराखंडदेशफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

सद्भावना दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी-कार्मिकों को आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की दिलाई शपथ।

सद्भावना दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी-कार्मिकों को आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की दिलाई शपथ।

रुद्रप्रयाग। देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखने के उद्देश्य से सद्भावना दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारी-कार्मिकों ने आपसी सौहार्द्र बनाए रखने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। ऐसे में आपसी सौहार्द्र की भावना जाग्रत हो। इसके लिए राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है।

सद्भावना दिवस पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने कार्मिकों को आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन करना चाहिए। सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिंसा को समाप्त करना देश की कौमी एकता अखंडता को बरकरार रखना है। कहा कि भाषा का भेदभाव किए बिना सभी नागरिकों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सूचना अधिकारी रती लाल शाह, वैयक्तिक अधिकारी ओमप्रकाश बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!