उत्तराखंडखास खबरेंगांवदेशफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागसुरक्षा

दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करें : जिलाधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करें : जिलाधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरूक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने व बिना हेलमेट के न हो इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनमें जो भी आवश्यक कार्यवाही एवं कार्य किए जाने हैं, वह समय से पूर्ण करना सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जो नव निर्मित सड़कें तैयार की गई हैं उन सड़कों का संबंधित अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करते हुए रोड पास करने की नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिनके स्तर पर दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच लंबित हैं वह तत्परता से जांच कराना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना संभावित वनरेबल प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं उन क्षेत्रों का भी संयुक्त निरीक्षण करते हुए दुर्घटना की रोकथाम के लिए जो भी उपाय एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं उस पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा ने अवगत कराया है कि माह जुलाई में प्रवर्तन दल द्वारा की गई कार्यवाही जिसमें मालवाहन में ओवरलोडिंग का 01, ओवर स्पीड 01, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए 03, भारी वाहनों में यात्रियों को ढोने पर 03, दुपहिया वाहनों में हैलमेट का उपयोग न करने पर 26 तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर 28 वाहनों का चालान किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, ऊखीमठ मनोज भट्ट, एनएच निर्भय सिंह, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!