उत्तराखंड

बनतोली पैदल पुल बह जाने से फंसे तीर्थ यात्रियों का हेलीकॉप्टर से हुआ सफल रेस्क्यू

बनतोली पैदल पुल बह जाने से फंसे तीर्थ यात्रियों का हेलीकॉप्टर से हुआ सफल रेस्क्यू

ऊखीमठ। मदमहेश्वर मंदिर पैदल मार्ग पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय नदी पर बना पैदल पुल नदी के तेज बहाव में बह गया।

गत देर रात्रि को हुई भारी बारिश से मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय नदी पर पैदल पुल बह जाने के कारण क्षेत्र से संपर्क बाधित हो गया है।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस बल सहित जिला प्रशासन की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पूरे रेस्क्यू की निगरानी कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं के सफल रेस्क्यू के लिए नानूचट्टी में स्थानीय लोगों की सहायता से वैकल्पिक हैलीपैड़ बनकर तैयार हो गया है, ताकि त्वरित रेस्क्यू किया जा सके। यात्रा मार्ग पर फंसे सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। वहीं क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त करने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अगर मार्ग पर फंसे किसी श्रद्धालु के परिजन उनसे संपर्क करना चाहते हैं तो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर- 8958757335, 01364 233727

हेलीकॉप्टर से किया गया सफल रेस्क्यू

ऊखीमठ। मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय नदी पर बने पुल के बहने से ट्रैक पर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। फंसे हुए लोगों का संपर्क उनके परिजनों से कराए जाने के साथ ही उन्हें जिला प्रशासन की ओर से फूड पैकेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 51 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 27 लोग, दिल्ली के आठ, दो लोग आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना, एक गुजरात के श्रद्धालु हैं। वहीं 12 स्थानीय एवं उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटन इसमें शामिल हैं। अन्य सभी लोगों को भी सुरक्षित रेस्क्यू करने को संबंधित विभागों की टीम मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!