उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग

राईका त्रियुगीनारायण में 28.80 लाख की लागत से नवनिर्मित शेड का विधायक केदारनाथ ने किया उद्घाटन

राईका त्रियुगीनारायण में 28.80 लाख की लागत से नवनिर्मित शेड का विधायक केदारनाथ ने किया उद्घाटन,

फाटा। सीमांत गांव त्रियुगीनारायण के राजकीय इंटर कालेज में 28.80 लाख की लागत से नवनिर्मित शेड का विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने  उद्घाटन किया।
केदारघाटी के सीमांत गांव में स्थित राजकीय इंटर कालेज त्रियुगीनारायण में राज्य वित्त के अंतर्गत स्वीकृत 28.80 लाख की लागत के शेड का ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्माण किया गया है। जिसका आज विधायक केदारनाथ ने विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक छात्र को बेहतर शिक्षा, संसाधन एवं सुनहरे अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति भी लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास जनपद के सीमांत क्षेत्र के विद्यालयों में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है, विधायक केदारनाथ ने विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख की राशि की घोषणा की, साथ उन्होंने कहा कि छात्र – छात्राओं को ट्रैक शूट वितरित किए जाएंगे, वहीं ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने की मांग की गई। जिस पर विधायक केदारनाथ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को संज्ञान लेने तथा जल्द पद भरने हेतु कहा गया।

उद्घाटन समारोह के शुभारंभ अवसर पर दीप प्रज्वलन कर विद्यालयी छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय अभिवावक संघ अध्यक्ष मीनाक्षी प्रसाद घिल्डियाल ने प्रदेश सरकार ओर केदारनाथ विधायक का आभार व्यक्त की किया तथा उन्होंने कहा कि नवनिर्मित शेड से विद्यालय में ओडिटोरियम के कक्ष की कमी पूर्ण होगी।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्य कुबेर सेमवाल, निवर्तमान प्रधान त्रियुगीनारायण प्रियंका तिवारी, उप प्रधान विशेश्वरी देवी, अनीता देवी, मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, बिपिन सेमवाल, राजेश भट्ट, सुमन जमलोकी, शशि रावत, जितेंद्र सेमवाल, रजनीश गैरोला, आशीष नौटियाल, रमेश भट्ट सहित ग्रामीण एवं शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!