माइंड मिंटस फाउण्डेशन ने सीमांत गांव तोषी मे अध्यनरत नौनिहालो को पठन – पाठन, खेल सामाग्री व ड्रेस की वितरित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। माइंड मिंटस फाउण्डेशन उत्तराखंड, दिल्ली के सहयोग से केदार घाटी के प्रथम विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय जूनियर हाईस्कूल तोषी मे अध्यनरत नौनिहालो को पठन – पाठन , खेल सामाग्री व ड्रेस वितरित की गयी। फाउण्डेशन के प्रयास की ग्रामीणो , अभिभावको व नौनिहालो ने आभार व्यक्त करते हुए भूरी , भूरी प्रशंसा की। शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण से लगभग सात किमी दूरी पैदल तय करने के बाद तोषी गांव पहुंची फाउण्डेशन की चेयरपर्सन शिवानी कपूर का अभिवावको व नौनिहालो ने फूल – मालाओ से भव्य स्वागत किया तथा अभिभावको व नौनिहालो का स्नेह पाकर फाउण्डेशन की चेयरपर्सन शिवानी कपूर गदगद हुई तथा तोषी गांव के चारो ओर फैले प्रकृति अनूखे वैभवो के मध्य अपने को पाकर धन्य हुई।
फाउण्डेशन के चेयरपर्सन शिवानी कपूर व कपिल मुतगल लम्बे समय से उत्तराखंड के सीमान्त क्षेत्रो के विद्यालयो मे अध्यनरत नौनिहालो को पठन – पाठन , खेल सामाग्री पहुंचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र मे जन जागरूकता अभियान चला रहे है । आने वाले समय मे फाउण्डेशन द्वारा अन्य विद्यालयो मे भी पठन – पाठन , खेल सामाग्री व ड्रेस वितरित करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है । गुरूवार को फाउण्डेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल तोषी मे अध्ययनरत नौनिहालो को लेखन किट, नोट बुक ,बैग, पानी बोतले, बैडमिंटन, स्वीटर, जुराब, दस्ताने सहित अनेक सामाग्री वितरित की गयी । फाउण्डेशन की चेयरपर्सन शिवानी कपूर ने बताया कि फाउण्डेशन का उद्देश्य सीमान्त विद्यालयो मे अध्यनरत नौनिहालो को बेहतर शिक्षा के साथ संसाधन उपलब्ध करना है तथा सीमान्त गांवो के लोगो को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। उन्होने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनना भविष्य के लिए अति आवश्यक है।
उन्होने बताया कि तोषी गांव को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए भविष्य मे तोषी गांव के चारो तरफ तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। भरत पुष्वाण ने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा अभी तक किमाणा ऊखीमठ के अलावा उत्तरकाशी के सीमान्त क्षेत्रो के दर्जनो विद्यालयो मे विभिन्न प्रकार की पठन – पाठन ,खेल सामाग्री वितरित की गयी है। तोषी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गीताराम सेमवाल ने फाउण्डेशन के प्रयासो की भूरी – भूरी प्रशंसा की है। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक योगेन्द्र राणा , प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक सतेन्द्र पंवार ,सुनील शर्मा मौजूद रहे।



