उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

विधायक भरत सिंह चौधरी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने लिया सयुंक्त जांच कमेटी बनाने का निर्णय।
देहरादून। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के प्रभावित भूमिधरों व किसी भी अन्य प्रकार से प्रभावितों को मिले उनका वाजिब हक इसको लेकर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वार्ता की एक समस्याओं का को लेकर ज्ञापन दिया।
इस मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुये गढ़वाल कमिश्नर, सचिव, जिलाधिकारी व सम्बन्धित क्षेत्र के विद्यायकों की एक संयुक्त जाँच कमेटी बनाने का लिया निर्णय लिया गया। संयुक्त जाँच कमेटी परियोजना प्रभावितों से वार्ता कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री व केन्द्र सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रेलवे परियोजना का लगभग 60 से 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है लेकिन रेलवे निर्माण में कार्यरत कम्पनियों की हठधर्मिता के चलते अभी भी इस परियोजना से प्रभावित कई लोगों को उनके वाजिब हक नहीं मिले हैं।
विधायक भरत चौधरी ने कहा कि जितना जरूरी राष्ट्र हित में परियोजना का बनना है उतना ही जरूरी प्रभावितों को उनका हक मिलना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण एक्ट में जिन प्रावधानों को बहुत ही ब्यापक दृष्टि से रखा गया है,कम्पनियों द्वारा उनका अर्थ मात्र अपने हितों को ध्यान में रखकर प्रयोग किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि टिहरी बाँध परियोजना में भी भले ही देर से सही लेकिन परियोजना बनने के बाद भी प्रभावितों को उनका वाजिब हक मिला है। इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!