उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागव्यापार

होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, एसपी से की ट्रैफिक के सुव्यस्थित संचालन की मांग

होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, एसपी से की ट्रैफिक के सुव्यस्थित संचालन की मांग

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी होटल एसोशिएशन ने यात्रा सीजन में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन प्रेषित किया।
आपको बता दें कि मानसून सीजन समाप्त होते ही तृतीय चरण की केदारनाथ यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। यात्रा के रफ्तार पकड़ते ही समस्याओं का अम्बार दिखने लगा है। बुधवार को श्रीकेदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने यात्रा सीजन के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को ज्ञापन प्रेषित किया।
जिसमें निम्न बिंदु ,  ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाय, तथा राजमार्ग पर बने डेंजर जोन पर सुरक्षा का ध्यान रखा जाय, फाटा स्थित ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर को प्रारम्भ किया जाय, कूड़ा निस्तारण के लिए उचित प्रबंधन व्यवस्था की जाय। वहीं व्यवसायियों ने यूकाड़ा द्वारा बंद किए गए फाटा काउंटर को पुनः प्रारम्भ करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोको उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल, पवन जोशी, आशीष नौटियाल मौजूद रहे।

होटल एसोसिएशन ने ट्रैफिक व्यववस्था को बेहतर बनाने हेतु एसपी को दिया ज्ञापन।

प्रथम चरण की यात्रा के दौरान केदारनाथ यात्रा में ट्रैफिक संचालन की उचित व्यवस्था न होने से प्रत्येक दिन जाम की स्थिति बनी रही, जिस से तीर्थ यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जाम की स्थिति होने से तीर्थ यात्री एवं होटल व्यवसायी दोनों प्रभावित रहे। तथा अनायास ही तीर्थ यात्रियों को बैरियर लगाकर न रोक जाय एवं पुलिस विभाग द्वारा समय समय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन करने की मांग की।
एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने व्यवसायियों की सभी समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!