उत्तराखंडखास खबरेंगांवराष्ट्रीयरुद्रप्रयागशिक्षा

आईटीआई किमाणा ऊखीमठ को उच्चीकृत करने मांग, जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को भेजा ज्ञापन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक व प्रधान संगठन के ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन भेजकर आईटीआई किमाणा ऊखीमठ को टाटा टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से उच्चीकृत करने के साथ ही आईटीआई मे अन्य ट्रेडो को भी शामिल करने की मांग की है। आईटीआई किमाणा ऊखीमठ के उच्चीकृत होने तथा अन्य ट्रेडो के संचालित होने से आपदा प्रभावित युवाओ को आई टी आई से प्रशिक्षण लेने का लाभ मिलेगा वही वर्षो बन्द पड़े आई टी आई भवन का भी चहुंमुखी विकास होगा। जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए उन्होने बताया कि विगत दिनो प्रदेश सरकार की पहल पर टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार, ऊधमसिहनगर, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी , नई टिहरी ,चमोली ,पिथौरागढ , चम्पावत व अल्मोड़ा के 13 आई टी आई उच्चीकृत करने का एम ओ यू साइन किये गये है तथा चयनित संस्थानो मे छह लंबी अवधि के एक से दो साल के ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी संस्थानो मे मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, एडवांस सीएनसी, मशीनिंग, इंडस्ट्रियल रोबोटिक एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आंटोमेशन, आर्टिजन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया गया साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लम्बी अवधि के पाठ्यक्रमो से सम्बंधित 23 शार्ट कर्म कोर्स चलाने के लिए प्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया गया है जिसमे प्रदेश सरकार के साथ कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री का महत्वपूर्ण योगदान है । ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक सन्दीप पुष्वाण ने जनपद प्रभारी व कौशल एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा से आई टी आई किमाणा ऊखीमठ मे भी टाटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सभी ट्रेडो को संचालित करने की मांग की है। उनका कहना है कि आई टी आई किमाणा ऊखीमठ मे सभी ट्रेडो के संचालित होने से आपदा प्रभावित युवाओ को प्रशिक्षण लेने मे सुविधा होगी तथा वर्षो से बन्द पड़े आई टी आई भवन का चहुंमुखी विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!