उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंशिक्षा

राईका फाटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

फाटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में छात्र छात्राओं को विधिक साक्षरता के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला जज रवि रंजन की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया।

बीते सोमवार को राईका फाटा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जिला जज रवि रंजन ने बढ़ते साइबर अपराध के प्रति सजग रहने को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के प्रति सजग रहने तथा वंचित वर्गों को न्याय तक पहुंचाने के लिए जागरूक एवं साक्षर बनाना है। अधिवक्ता श्रीमती खत्री ने महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा से बचाव, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल यौन उत्पीड़न के मामलों के प्रति सजग रहने एवं जागरूक करना। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शुभ लक्ष्मी सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत कर इस प्रकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को शिक्षा के अधिकार एवं सूचना अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जिला जज ने विद्यालयी छात्र छात्राओं से आपसी संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दर्शन सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह रमोला सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!