उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

कार्तिक स्वामी मंदिर में भगवान कार्तिकेय की सवारी मोर को किया गया स्थापित…..

कार्तिक स्वामी मंदिर में भगवान कार्तिकेय की सवारी मोर को किया गया स्थापित

अब कार्तिक स्वामी मंदिर में मोर के दर्शन भी करेंगे भक्त

रुद्रप्रयाग।  क्रौंच पर्वत पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में भक्त अब उनके वाहन के दर्शन भी करेंगे। कार्तिक स्वामी मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। श्री कार्तिकेय मंदिर समिति ने कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर के ठीक सामने पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान के वाहन मयूर मोर को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर दी है। शनिवार को पूजा-अर्चना और हवन के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया है।

बता दें कि, शनिवार को भगवान कार्तिकेय के वाहन मोर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आचार्य वासुदेवनंद थपलियाल, सुधीर नौटियाल आदि द्वारा सनातन परम्परा के अनुसार शुरू किया गया। सुबह पूजा-अर्चना की गई। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि भक्तों की मांग और भगवान की आज्ञा के साथ मंदिर के समीप भगवान के वाहन को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई है। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में विद्वान आचार्य द्वारा परंपराओं के अनुसार भगवान के वाहन मयूर की पूजा-अर्चना की जाएगी जिसके बाद इसे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।
शिवालयों में बाहर से भगवान शिव की नंदी की तरह अब कार्तिक स्वामी में भी कार्तिक के सवारी मोर भक्तों को आकर्षित करेंगे। जबकि भक्तों को कार्तिक के सवारी की पूजा अर्चना करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, सचिव बलराम, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी समेत कई भक्तजन उपस्थित  रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!