पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली आयोजित
हल्द्वानी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली हेतु कुमाऊं मंडल में कर्मचारियों द्वारा महासम्मेलन व महारैली आयोजित की गई। एनएमओपीएस उत्तराखंड के तत्वावधान में हल्द्वानी के वाटिका बैंकट हाल में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली जी की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली महासम्मेलन आयोजित किया गया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली के अध्यक्ष मंजीत पटेल पहुंचे। हल्द्वानी में आयोजित महारैली में हजारों की संख्या में गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सैनिक धाम में पेंशन बहाली हो,उन्होंने कहा कि पेंशन देना राज्य सरकार का विषय है उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुझे डरपोक साथियों की आवश्यकता नहीं है मुझे निडरता के साथ डटे रहने वाले साथी चाहिए
वहीं, प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की तो आगामी लोकसभा चुनाव में कर्मचारी एक जुट होकर इसका जवाब देंगे। महासचिव मुकेश रतूड़ी ने कहा कि आन्दोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। जल्द ही ऐसे आयोजन श्रीनगर और देहरादून में भी आयोजित होंगे। दिल्ली अध्यक्ष मंजीत पटेल ने कहा कि पांच प्रदेशों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है उत्तराखंड सरकार को भी पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए।
कुमाऊँ मंडल की इस महारैली में लगभग सत्रह हजार शिक्षक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, महासम्मेलन के पश्चात बैंकट हाल से शहीद पार्क तक महारैली निकाली गई, महारैली में ऐसी भीड़ उत्तराखंड आंदोलन के पश्चात पहली बार देखने को मिली। शहीद स्थल पहुंचकर एसडीएम हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपा गया और क्रांतिकारी उदघोष के साथ रैली समाप्त की गई।
रैली में प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतुन शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, हर्षवर्धन जमलोकी, मदनसिह बर्तवाल, मीनाक्षी कीर्ति, हुकुम सिंह नयाल, धीरेन्द्र पाठक, गोकुल मर्तोलिया, हेमलता कजालिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!