उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसुरक्षा

केदारनाथ हाइवे डोलिया देवी पर 25 घंटे रहा बाधित, एक से डेढ़ किमी की पैदल दूरी तय कर तीर्थ यात्री पहुंचे फाटा 

फाटा।  गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग डोलिया देवी फाटा के समीप बीते शुक्रवार करीब साढ़े बारह बजे से शनिवार दोपहर दो बजे तक बाधित रहा। शनिवार को करीब ग्यारह बजे सुबह राजमार्ग विभाग की पुकलैंड मशीन मौके पर पहुंची जिसके बाद राजमार्ग को खोलने का कार्य प्रारंभ किया गया।
शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से डोलिया देवी फाटा के समीप एकाएक पहाड़ी से बोल्डर ओर मलबा आ जाने से राजमार्ग बाधित हो गया जिस से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची चौकी फाटा पुलिस ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया।

वहीं राजमार्ग खुलता न देख तीर्थ यात्रियों ने डोलिया देवी के समीप खाट गांव के ऊपर से करीब डेढ़ किमी की पैदल दूरी तय कर फाटा पहुंचे जहां से लोकल टैक्सी के माध्यम से सोनप्रयाग की ओर रवाना हुए। देर सांय फाटा चौकी पुलिस द्वारा मौसम को लेकर दिए अरेंज अलर्ट को लेकर तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरने हेतु कहा गया। तथा वाहनों को फाटा में ही रोक दिया गया।

शनिवार को करीब साढ़े दस बजे प्रातः राजमार्ग विभाग की पुकलैंड मशीन पहुंची जिसके बाद राजमार्ग खोलने का कार्य प्रारंभ किया गया ,करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू की गई। इस दौरान तीर्थ यात्रियों एवं आमजन को  परेशानियों से जूझकर पैदल ही खाट गांव होकर राजमार्ग पर पहुंचना पड़ा।

चौकी इंचार्ज फाटा दिनेश सती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर राजमार्ग डोलिया देवी के समीप भारी बोल्डर मलबा आ जाने से बाधित हो गया, उन्होंने बताया उस स्थान पर लगातार पत्थर गिर रहे थे सुरक्षा को देखते हुए तीर्थयात्रियों को फाटा में हो रोक दिया गया। शनिवार करीब दो बजे राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!