उत्तराखंडखेलमनोरंजनरुद्रप्रयाग

केदारघाटी सोशियल आर्गनाइज़ेशन का 25 वां खेल सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ शुभारंभ

धार्मिक, शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, व सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व 10 वी,12 वी की बोर्ड परीक्षाओं सहित खेलकूद में  में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया।

गुप्तकाशी। केदारघाटी सोशियल आर्गनाइज़ेशन गुप्तकाशी का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व 10 वी,12 वी की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल के नौनिहालों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी जिसका दर्शकों ने भरपूर आनन्द उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया, जिनका समापन आगामी 31 दिसम्बर को पुरूस्कार वितरण के साथ किया जायेगा। डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित रजत जयंती समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने कहा कि केदार घाटी सोशियल आर्गनाइज़ेशन हमेशा जन हित में कार्य करता रहा है तथा आर्गनाइज़ेशन के द्वारा कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से स्थानीय खेल प्रेमियों को भी सुनहरा अवसर मिलता है। जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा आर्गनाइज़ेशन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मान मिलने से भविष्य में अन्य नौनिहालों को भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की ललक पैदा होगी। विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को बडे़ मंच पर सम्मान मिलने से उनमें समाज सेवा करने की ललक अधिक पैदा होती है।समारोह की अध्यक्षता जीवन निर्माण एजूकेशन सोसाइटी अध्यक्ष मुकन्दी सिंह सत्कारी ने की, आर्गनाइज़ेशन अध्यक्ष ओम प्रकाश गोस्वामी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्गनाइज़ेशन की स्थापना 25 दिसम्बर 1997 को की गयी थी। केएसओ के प्रवक्ता माधव कर्नाटकी ने रजत जयंती समारोह का संचालन करते हुए आर्गनाइज़ेशन के क्रियाकलापों से मंचासीन अतिथियों को अवगत कराया। रजत जयंती समारोह में डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल के नौनिहालों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों दी गयी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। आर्गनाइज़ेशन के रजत जयंती समारोह के अवसर पर अर्चना बहुगुणा, सोमेश्वरी भटट्, उपासना सेमवाल, लखपत राणा सहित सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व विगत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन दर्जन से अधिक समाज सेवियो व नौनिहालों को स्मृति चिन्ह् व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा युगल व एकल कैरम तथा शतरंज प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया जिनका समापन आगामी 31 दिसम्बर को पुरूस्कार वितरण के साथ होगा। इस मौके पर आर्गनाइज़ेशन संरक्षक मनोज पाण्डेय, सचिदानंद पुजारी, नगर पंचायत केदारनाथ अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुवरी बर्त्वाल, महामंत्री सुमन जमलोकी, योगेन्द्र शुक्ला, बृज किशोर शुक्ला, आनन्द मणि सेमवाल, पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी के एस राणा, कमल रावत , वेद प्रकाश जमलोकी, गोपाल राम भटट्, माधव नेगी, सूरज नेगी प्रेम प्रकाश अग्रवाल, गणेश शुक्ला, कुवर सिंह नेगी, शशि रावत उमा राणा मदन रावत कुलदीप रावत विष्णु कान्त शुक्ला प्रेम सिंह नेगी, मदन अग्रवाल सुबोध राणा नारायण दत्त पाण्डेय रवि पाण्डेय धर्मेश नौटियाल सहित आर्गनाइज़ेशन के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!