उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

छात्रसंघ चुनाव : राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ गुप्तकाशी में आर्यन छात्र संगठन का दबदबा

रिपोर्ट/केदारघाटी

गुप्तकाशी। स्वर्गीय गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ गुप्तकाशी में संपन्न हुए छात्र संघ संगठन चुनाव में सभी पदों पर आर्यन छात्र संगठन का दबदबा रहा। यहां संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन के अलावा अन्य किसी भी संगठन द्वारा नामांकन न किए जाने से उपाध्यक्ष, सह सचिव व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि छात्र संघ चुनाव नामांकन के दिन अधिकांश छात्रों के पुलिस परीक्षा में शामिल होने से अध्यक्ष ,महासचिव व कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं हो पाया तथा उपाध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन की चंद्रकला राणा, सचिव पद पर कुमारी रूचि व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुमारी काजल ने नामांकन किया था। शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उपाध्यक्ष पद पर चंद्रकला राणा, सचिव पद पर कुमारी रूचि व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर कुमारी काजल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए उपाध्यक्ष चंद्रकला राणा व महासचिव पद पर कार्य करने के लिए सचिव कुमारी रूचि राणा की घोषणा की गई।
इस मौके पर छात्र संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि छात्र हितों व महाविद्यालय में फैली समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकला राणा ने कहा कि छात्रों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन व पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ करेंगी। आर्यन छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित राणा ने बताया कि छात्रसंघ पदाधिकारियों को सच्ची निष्ठा से कार्य करना होगा और विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा। इस मौके पर छात्र संघ पूर्व महासचिव रक्षित बगवाड़ी, उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ,रॉबिन रावत, विकी राणा ,अजीत राणा, राखी भट्ट , कुमारी विशु तिवारी, प्रियंका ,अनामिका ,अंजलि, सचिन सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!