
सच्चिदानंद भारती ‘जल पुरुष’ को दिया गया स्व. केदार सिंह रावत सम्मान पुरस्कार
रिपोर्ट/केदारघाटी
रुद्रप्रयाग/फाटा। चिपको आंदोलन के स्वर्ण जयंती अवसर पर विकासखंड उखीमठ के ग्राम न्यालसू में चिपको आंदोलन की मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल एवं ग्राम पंचायत न्यालसूू रामपुर के संयुक्त प्रयास से स्वर्ण जयंती समारोह पर स्व केदार सिंह रावत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
न्याय पंचायत फाटा के ग्राम सभा न्यालसू में दो दिवसीय चिपको आंदोलन स्वर्णजयंती समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की प्रथम संध्या में पद्म भूषण व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने वर्तमान समय में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं जीबी पंत पर्यवरण संस्थान के वैज्ञानिकों ने वर्तमान परिदृश्य में जलवायु को किस प्रकार प्रदूषित किया जा रहा साथ ही इस से बचाव पर विचार प्रस्तुत किए। जलवायु परिवर्तन पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभूतियां द्वारा अपने विचार दिए गए। 
कार्यक्रम में कलश संस्था के कवियों द्वारा पर्यावरण पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कर समाज को संदेश भी दिया गया। साथ ही महिला मंगल दल ग्राम न्यालसू की महिलाओं द्वारा माधोसिंह भंडारी नाट्य रचना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के द्वितीय दिन सर्वधर्म प्रार्थना के बाद चिपको की 50वीं वर्षगांठ पर रामपुर कस्बे में महिला मंगल दल न्यालसू, राइका के स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर शुभारंभ किया गया। साथ ही रामपुर त्रियुगीनारायण के महिला मंगलदल द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री सच्चिदानंद भारती ‘जल पुरुष’ को श्री केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर पर्यावरणविद् श्री चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर न्यालसू के प्रांगण में स्वर्गीय प्रमोद गोस्वामी भारतीय सेना में शहीद की मूर्ति का अनावरण के किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान न्यालसू प्रमोद रावत, रमेश पहाड़ी, कुंवर सिंह नेगी, श्रीमती दौलती देवी, ललिता प्रसाद भट्ट, सत्येंद्र भंडारी मनोज भट्ट, मंगला कोठियाल, गौरव वशिष्ठ, अब्बल सिंह नेगी, ओमप्रकाश भट्ट, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह, क्षे प अंजना देवी, शांति प्रकाश रावत ,भगत सिंह रावत सहित विभिन्न सामाजिक सगठनों के गणमान्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



