क्यूजा घाटी के प्राथमिक विद्यालय डुगरी चन्द्रनगर मे कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह, स्थानीय विद्यालयो व महिला मंगल दलो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। क्यूजा घाटी के प्राथमिक विद्यालय डुगरी चन्द्रनगर मे आयोजित संगोष्ठी , कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह मे स्थानीय विद्यालयो व महिला मंगल दलो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही जबकि विभिन्न क्षेत्रो के कवियो ने अपने कविताओ के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। सम्मान समारोह मे युवा कला साहित्य मंच का गठन कर विभिन्न युवाओ को जिम्मेदारिया दी गयी। कार्यक्रम मे पर्यावरण, शिक्षा , सांस्कृतिक सहयोग विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट करने वालो को सम्मानित किया गया।
क्यूजा घाटी के प्राथमिक विद्यालय डुगरी चन्द्रनगर मे आयोजित सम्मान समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत सदस्य कण्डारा अजयवीर भण्डारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो के आयोजन से समाज मे चेतना जागृत होती है तथा उभरते कलाकारो को उचित मंच मिलता है । उन्होने कहा कि क्यूजा घाटी मे सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियो को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे इस प्रकार के कार्यक्रमो से समाज व नव ऊर्जा का संचार होता है तथा ग्रामीणो मे भाईचारा व सौहार्द बना रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान प्रवीणा देवी ने कहा कि कलाकार व पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है इसलिए कलाकारो व साहित्य सृजन के प्रति लगाव रखने वालो को उचित मंच मिलना चाहिए। सम्मान समारोह मे कवि सोनम काला , गजेन्द्र राणा , शैलेन्द्र हिलमैन, रेशमा शाह , खुशी नेगी , राकेश जिरवाण, सुधीर बर्त्वाल, मनोज बिष्ट, प्रकाश बडवाल, सोहनी नेगी , अंजलि बुटोला , अनीशा नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रो के कवियो ने अपने कविताओ के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे । कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयो व महिला मंगल दलो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही जिसका दर्शको ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।
सम्मान समारोह मे युवा कला साहित्य मंच का गठन करते हुए अध्यक्ष – सतपाल, उपाध्यक्ष – राकेश जिरवाण, महासचिव- पंकज बिन्दास, कोषाध्यक्ष- प्रियंका देवी , मीडिया प्रभारी – कृष्ण कुमार सहित अनेक कवियो स साहित्यकारो को कार्यकारिणी मे जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम आयोजक कवि सतपाल ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन महेन्द्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक प्रबन्धक सुमित , मन्दाकिनी शिक्षा निकेतन प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण सेमवाल, सी आर सी धनी वैरवाण, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष विजय सिंह राणा , सुनील राणा , अमित भट्ट, भरत सिंह राणा , देवेश्वरी सेमवाल, शकुन्तला राणा , कमला राणा , विलोचना रावत, विनोद सिंह नेगी ,देवी लाल भारती , अनीता चौधरी , राजेश्वरी देवी , धन सिंह राणा , धन सिंह चौधरी , मनोज सिंह नेगी , प्रियंका देवी ,दुर्गा देवी , रिया राणा, रवीना राणा , रितु नेगी सहित विभिन्न विद्यालयो के नौनिहाल, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।



