उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
देर रात्रि जावाडी बाईपास पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

देर रात्रि जावाडी बाईपास पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र
दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन सवार व्यक्तियों को सुरक्षित निकाले जाने हेतु चलाया गया संयुक्त रेस्क्यू अभियान
रूद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के समीप जवाडी बाईपास रोड़ पर गुरुवार देर रात्रि के लगभग 10:30 बजे वन विभाग कार्यालय के निकट एक वाहन संख्या UK 07 AV 8221 महिंद्रा XUV500 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही चारों घायल व्यक्तियों को डीडीआरएफ, एसडीआरएफ ,पुलिस , जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों की ओर से रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।



