उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें

द्वितीय केदार मदमहेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि विजयादशमी पर्व पर होगी घोषित

द्वितीय केदार मदमहेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि विजयादशमी पर्व पर होगी घोषित

ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियों के धामों से शीतकालीन गद्दी स्थलों के लिए रवाना होने की तिथि कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर तथा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से मक्कूमठ आगमन की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में घोषित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!