उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिक

विजयदशमी पर्व पर द्वितीय केदार मदमहेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि होती है घोषित

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। हिमालय में स्थित पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर तथा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियों के धामों से शीतकालीन गद्दी स्थलों के लिए रवाना होने की तिथि कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों व हक – हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित की जायेगी। जानकारी देते हुए मन्दिर समिति प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी ने बताया कि द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट युगों से चली परम्परा के अनुसार प्रतिवर्ष भैय्या दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बन्द होते हैं जो कि इस वर्ष आगामी 3 नवम्बर को है मगर भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने का समय व लगन कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन की तिथि कल विजय दशमी पर्व पर पंचाग गणना के अनुसार शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में घोषित की जायेगी। तुंगनाथ मन्दिर के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन की तिथि भी कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!