इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिन को जीआईसी फाटा में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया

इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिन को जीआईसी फाटा में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया
फाटा। जी आई सी फाटा में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिन को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रमेश चंद्र जमलोकी एवं पीटीए अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा ने तथा प्रधानाचार्य वी एस चौहान ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य द्वारा सभी आगंतुकों का समारोह में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही इंद्रमणि बडोनी के जीवनी पर विस्तृत रूप जानकारी प्रस्तुत की गई, इसके अलावा उन्होंने यह भी अवगत कराया कि विद्यालय की एक छात्रा रीता सुपुत्री सावर सिंह रावत का कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर हेतु चयन हुआ है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र जमलोकी ने इंद्रमणि बडोनी द्वारा प्रदेश में जन जागरूकता चलाए जाने के दौरान बिताए दिनों के स्मरणों को साझा किया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा गढ़वाली नाटक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा भी सामूहिक रूप से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर केपी तिवारी, डी एस सेमवाल, एस एन भट्ट, विशंभर दत्त सेमवाल सहित शिक्षक एव छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



