उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

एनएच की कार्यदाई संस्था के कार्य करने का नहीं कोई नियत समय, हाईवे खुलने का राहगीर कर रहे घंटो इंतजार

एन एच की कार्यदाई संस्था के कार्य करने का नहीं कोई नियत समय, हाईवे खुलने का राहगीर कर रहे घंटो इंतजार

गुप्तकाशी। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा के समीप सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही कार्यदाई संस्था की लापरवाही से घंटों जाम में स्थानीय लोग फंस रहे हैं। जिस से स्थानीय जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा कस्बे से पहले डोळ्या देवी के समीप सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य करने का नियत समय जारी नही किया गया है।
आपको बता दें कि गौरीकुंड हाईवे मैखण्डा से फाटा के बीच करीब दो किमी का पेंच चौड़ीकरण का कार्य नही हुआ था जिसे पिछले वर्ष अप्रैल माह से शुरू किया गया। यात्रा के दौरान कटिंग कार्य बंद रहा वहीं केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद पुनः कटिंग कार्य शुरू किया गया है। कटिंग का कार्य कर रही एन एच की कार्यदाई संस्था द्वारा कटिंग कार्य हेतु निश्चित समय जारी नही किया गया है। जिस से स्थानीय जनता एवं मालवाहक वाहनों को घण्टों सड़क मार्ग खुलने का इंतज़ार करना पड़ रहा है। प्रातः के समय मार्ग बंद हो जाने से स्कूली छात्र छात्राओं , सहित आवश्यक कार्यों से अन्यत्र जा रहे आमजन घंटो जाम में फंस रहे हैं।
वहीं सड़क चौड़ीकरण से राजमार्ग के उपर स्थित खाट गांव भी खतरे की जद में आ चुका है। कनिष्क प्रमुख ब्लॉक ऊखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परन्तु एन एच ओर कार्यदाई संस्था को कटिंग कार्य हेतु नियत समय निर्धारित करना चाहिए जिस से स्थानीय जनता को परेशानी न हो। स्थानीय ग्रामीण जगत सिंह रमोला ने बताया कि वह अन्यत्र किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे लेकिन सड़क मार्ग घंटो बंद हो जाने के कारण वह नियत समय पर नहीं पहुंच पाए। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद नौटियाल ने बताया कि कार्यदाई संस्था सड़क कटिंग का कार्य तो कर रही है लेकिन कार्य करने का कोई निश्चित समय निर्धारित नही किया गया है। बीते दिन चार घंटे वाहनों को सड़क खुलने का इंतज़ार करना पड़ा। केदारघाटी की जनता ने शासन प्रशासन से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटिंग कार्य हेतु समय निर्धारित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!