उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

राइका गुप्तकाशी के प्रांगण में उत्सव ग्रुप ने चक्रव्यूह की दी प्रस्तुति, कलाकारों के शानदार अभिनय से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, केएसओ के 26वें खेल, सांस्कृतिक एव प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ शुभारंभ

राइका गुप्तकाशी के प्रांगण में उत्सव ग्रुप ने चक्रव्यूह की दी प्रस्तुति, कलाकारों के शानदार अभिनय से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध,

केएसओ के 26वें खेल, सांस्कृतिक एव प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ शुभारंभ

गुप्तकाशी। केदार घाटी सोशल आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में 26 वें खेल , संस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान समारोह के उत्सव ग्रुप द्वारा चक्रव्यूह का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान सैकड़ों दर्शक महाभारत कालीन अभिमन्यु वध देखकर भावुक हुए।

सोमवार को गुप्तकाशी के अटल आदर्श उत्कृष्ट रा ई का  के प्रांगण में केएसओ द्वारा इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति कैरम और शतरंज प्रतियोगिता से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे शुभारंभ अवसर पर चक्रव्यूह  का मंचन किया गया। संस्कृति कर्मी डीआर पुरोहित, साहित्यकार सर्वेश्वर कांडपाल और केएन नौटियाल द्वारा लिखित गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह उत्सव ग्रुप के डा  राकेश भट्ट के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आशा नौटियाल ने कहा कि सनातनी सभ्यता को अक्षुण्ण रखने की दिशा में और पांडवों के मोक्ष गामी बनाने को इंगित करता चक्रव्यूह भावुकता, ममता और वीरता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीर अभिमन्यु को धोखे से मारकर कौरव सेना अंत में हार गई। अंततः कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद गोत्र हत्या के दंश से बचने के लिए पांडवों द्वारा केदारनाथ का प्रस्थान किया गया। इसी दौरान केदार घाटी के कई गांव में स्थानीय लोगों को गुरु द्रोणाचार्य द्वारा निर्मित चक्रव्यूह के निर्माण की विधि बताई। तब से लेकर आज तक केदार घाटी के विभिन्न गांव में चक्रव्यूह का मंचन किया जाता है। उन्होंने केएसओ के सभी पदाधिकारियो की इस प्रकार आयोजन आयोजित करने पर भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम से पूर्व टीम द्वारा सभी आगंतुकों का बैच अलंकरण कर माल्यार्पण भी किया गया। केएसओ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि विगत 25 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन केदारघाटी में समय समय पर करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी और राज्य की मेरिट सूची में नाम दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस मंच द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस अवसर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडे, कनिष्क  प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, जिप सदस्य गणेश तिवारी, जिप सदस्य विनोद राणा, जिप सदस्य कंडारी, मनोज पांडे, रवि पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष मदन रावत, आनंद मणि सेमवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, किरण शुक्ला, सुमन जमलोकी, सुभाष रावत, कुंवरी बर्तवाल, विनोद देवशाली, वेदप्रकाश जमलोकी, कमल रावत, सुभाष अंथवाल, मदन सिंह रावत,, वेंकट सेमवाल,विनोद जमलोकी,माधव कर्नाटकी, लखपत राणा राकेश भट्ट, नवीन मैठानी, महेश, अंकित राणा, सुबोध सेमवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!