उत्तराखंडखास खबरेंदेशफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी की दरों में हुई बढ़ोतरी, देखें बड़ी दरें…..

घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी की दरों में हुई बढ़ोतरी,

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने घोड़ा-खच्चर और डंडी कंडी व पालकी की दरें निर्धारित कर दी है। सोनप्रयाग से बेस कैंप केदारनाथ तक घोड़ा खच्चर से जाने के लिए यात्रियों को 3000 रूपये भुगतान करना होगा, जबकि 2022 में सोनप्रयाग से बेस कैंप तक 2740 रुपए किराया था।

इसके अतिरिक्त इस बार केदारनाथ से सोनप्रयाग वापसी के लिए 2100 रूपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं गौरीकुंड से केदारनाथ तक डंडी से यात्रा करने पर यात्रियों को वजन के हिसाब से 7000 रूपये से 9000 रूपये तक भुगतान करने होंगे।

घोड़ा खच्चर से केदारनाथ जाने का किराया।          कहां से कहां तक दूरी (किमी)        (2023) दरें (2022)

सोनप्रयाग से बेसकैंप केदारनाथ 19 किलोमीटर 3000 रूपये, 2740 रूपये
सोनप्रयाग लिनचोली 16 किमी   2100 रूपये 1940 रूपये
सोनप्रयाग से भीमबली 11किमी 1500 रूपये, 1390 रूपये
गौरीकुंड से बेसकैंप केदारनाथ 14 किमी 2750 रूपये, 2540 रूपये
गौरीकुंड से लिनचोली 11 किमी  2000रूपये, 1840 रूपये
गौरीकुंड से भीमबली 6 किमी  1000 रूपये 940 रूपये
भीमबली से बेस कैंप केदारनाथ 8 किमी 1550 रूपये 1440 रूपये
लिनचोली से बेस कैंप केदारनाथ 3 किमी 850 रूपये, 790 रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!