उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

बिग ब्रेकिंग : एसटीएफ ने UKSSSC को सौंपे नकलचियों के नाम, जल्द होंगे सार्वजनिक , जाने संख्या…..

एसटीएफ ने UKSSSC को सौंपे नकलचियों के नाम, जल्द होंगे सार्वजनिक

देहरादून। UKSSSC भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने नकलचियों की अधिकारिक लिस्ट आयोग को सौंप दी है। इसमें तीन भर्ती परीक्षाओं में पेपर खरीदने वाले 140 अभ्यर्थियों के नाम शामिल है। भर्ती घोटाले की जांच में पता चला है कि कुछ अभ्यर्थियों ने नकल माफिया से दो-दो परीक्षाओं के पेपर खरीदे थे।

भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने पूर्व में स्नातक स्तरीय, वन दरोगा और सचिवालय सुरक्षा भर्ती परीक्षाओं में पेपर खरीदने वालों की सिर्फ संभावित संख्या ही आयोग को बताई थी। इस कारण आयोग इन आरोपियों पर आगामी परीक्षा से रोक नहीं लगा पा रहा था। अब जांच एजेंसी ने इसी सप्ताह भर्ती वार पेपर खरीदने वाले आरोपियों के नाम आयोग को सौंप दिए हैं।
बता दें कि जांच में स्नातक स्तरीय भर्ती में 118, सचिवालय सुरक्षा में 07 और वन दरोगा में पेपर खरीदने वाले 15 नाम शामिल हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने इसकी लिस्ट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि, अब आयोग इन्हें नोटिस भेजकर विधिवत रोक लगाने की कार्रवाई करेगा। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने अभी आंतरिक रिपोर्ट ही सौंपी है, एजेंसी ने फाइनल जांच के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई है।

लोक सेवा आयोग पहले ही पटवारी और जेई भर्ती में नकल के आरोपी 56 अभ्यर्थियों की लिस्ट सार्वजनिक कर चुका है।आयोग 10 फरवरी को ही अपनी वेबसाइट पर आरोपियों के नाम और रोल नंबर की जानकारी सार्वजनिक करते हुए, इन्हें प्रतिबंधित करने का नोटिस जारी कर चुका है। आयोग की लिस्ट अनुसार पटवारी भर्ती में 44 आरोपियों की पहचान हुई है, इसमें चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि जेई भर्ती में चिह्नित कुल 12 आरोपियों में से एक महिला शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!