शिवपुरी में दो छात्रों के गंगा में डूबने की घटना…

शिवपुरी में दो छात्रों के गंगा में डूबने की घटना…
ऋषिकेश। होली मनाने के लिए ऋषिकेश के शिवपुरी में आए डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून के दो छात्रों की गंगा नदी में डूब जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे दोनों छात्रों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया।
होली पर दोस्तों के साथ घूमने आए डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून के बीटेक के दो छात्र गंगा नदी शिवपुरी के पास नहाते समय डूबे गए। दोनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूचना मिलने तक उक्त युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है।
एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि घटना बुधवार करीब पांच बजे की है, जब यह दोनों छात्र नमामि गंगे घाट शिवपुरी में नहाते हुए पानी की तेज धारा के साथ बह गए। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। खबर के मुताबिक अभी तक इनका पता नहीं चल पाया है। छात्रों की पहचान आदित्य राज (22) , निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल व उत्कर्ष (22) निवासी आगरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।



