उत्तराखंडखास खबरेंगांवरुद्रप्रयाग

छात्रावास संघर्ष समिति का आमरण अनशन हुआ समाप्त, पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर बनी सहमति

फाटा। राईका फाटा के छात्रावास भवन पर संचालित अस्थाई पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर 20 मार्च से शुरू किए गए आमरण अनशन के दूसरे दिन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के लिखित आश्वासन के बाद अनशन स्थगित किया गया।

फाटा क्षेत्र के ग्रामीणों का राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रावास भवन पर संचालित अस्थाई पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर 10 मार्च से क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। दस दिन तक चले अनशन में 20 मार्च से आमरण अनशन शुरू किया गया। जिसमें आमरण अनशन के दूसरे दिन अनशन स्थल पर प्रातः दस बजे विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल एवं एसडीएम ऊखीमठ अनिल सिंह रावत पहुंचे जिनके द्वारा अनशनकारियों से अनशन तोड़ने की गुहार लगाई गई तथा उनकी मांगों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। परन्तु अनशनकारियों द्वारा पशु उपचार केद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु लिखित में आश्वासन देने की मांग की गई जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा छः माह के अंतराल में इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने का पत्र दिया गया। परन्तु अनशनकारियों के द्वारा दो से ढाई माह के समय में इसे स्थानांतरित करने तथा छात्रवास भवन की मरमत करने की बात कही गई। जिस पर विधायक आशा नौटियाल की लिखित सहमति बनी। लिखित आश्वासन के बाद विधायक केदारनाथ द्वारा अनशनकारियों रामेश्वर प्रसाद जमलोकी तथा उनके साथ बैठे अशोक सेमवाल को जूस पिलाकर अनशन  समाप्त किया गया। इस दौरान विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि जिला प्रशासन से पहले दिन से ही स्थान चयन हेतु कहा गया, जिसमें स्थान चयन की प्रक्रिया जारी है , स्थान चयनित होते ही जल्द ही इसे स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विद्यालय छात्रावास भवन के सौंदर्यीकरण हेतु पांच लाख की घोषणा भी की।
छात्रावास संघर्ष समिति संरक्षक जयनारायण नौटियाल ने कहा कि उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही अस्थाई पशु उपचार केंद्र को छात्रावास भवन से स्थानांतरित करेगा।  इस दौरान जिपं सदस्य त्रियुगीनारायण  अमित मैंखंडी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल, क्षेत्र पंचायत खड़िया योगिता नेगी रावत, त्रिलोक सिंह खोयाल, श्याम लाल पंवार , संजय जमलोकी, टीकाराम सेमवाल, पशुपति कुर्मांचली, विजय राम सेमवाल, सुभाष रावत, सुमन जमलोकी, भगत सिंह कोटवाल, कमलेश भट्ट सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!