उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयाग

फुलारी महोत्सव में 21 टीमों ने किया प्रतिभाग, लोक संस्कृति की बिखेरी छटा

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। हिमालयन ग्रामीण संस्था व महिला मंगलदल पल्द्वाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फुलारी महोत्सव में पहाड़ की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। महोत्सव में कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व पारंपरिक रीति-रिवाजों और देवी-देवताओं की वंदना के साथ किया गया। इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा प्रस्तुत किए गए धार्मिक भजनों, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रतिभागी दलों ने फुलदेई पर्व की महत्ता को गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।

जीआईसी पलद्वाणी के परिसर में आयोजित महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीक्षा पार्टीज के चेयरमैन कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि फुलदेई त्योहार हमारी पौराणिक एवं धार्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। स्वामी भगवानन्द महाराज ने स्थानीय लोगों से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। महोत्सव में कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण, कालीमठ सरोज राणा, प्रधानाचार्य वी पी किमोठी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी ने सभी आगंतुक व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नौनिहालों व समाज में नव चेतना जागृत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नीमा देवी व संचालन डा0 कैलाश पुष्वाण ने किया। महोत्सव में दीपक नेगी, हरेंद्र बिष्ट, कुलदीप सेमवाल, वीरेन्द्र चौहान, राहुल नेगी, हर्षवर्धन नेगी, दीपा देवी, जयवीर सिंह रावत सहित कला , शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो दर्जन समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए महिला मंगल दलों, युवाओं और बुजुर्गों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।
आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी, सुरेश तंगवाण, प्रधान सुलेखा देवी, सुनीता मैठाणी, सुनीता बिष्ट, सनोज नेगी, नरेंद्र रावत, बीरेंद्र चौहान, रवीन्द्र पुष्वाण, वीरेन्द्र बिष्ट , लवीश राणा सहित 21 टीमों के प्रतिभागी , जनप्रतिनिधि , विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!