उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गुलदार के हमले में 7 मवेशियों की गई जान, क्षेत्र में दहशत का माहौल

गुलदार के हमले में 7 मवेशियों की गई जान, क्षेत्र में दहशत का माहौल

फाटा। विकासखंड ऊखीमठ के सीमांत गांव त्रियुगीनारायण में बीती रात गुलदार के हमले में 7 मवेशियों की जान चली गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सीमांत गांव त्रियुगीनारायण में शुक्रवार की देर रात गुलदार ने हमला कर एक गौशाला के अलग अलग कमरों में बंधे सात मवेशियों को निवाला बना दिया। मृत मवेशियों में तीन दूध देने वाली गायें, दो बैल और दो बछड़े शामिल हैं।
जिनमें जयंती देवी पत्नी स्व कैलाश अवस्थी की दो गाय व दो बछड़े मृत मिले तथा नीलकंठ अवस्थी की दो बैल एवं एक गाय मृत मिली।
पशु पालकों ने बताया जब प्रातः अपनी गौशाला की ओर गए तो मंजर देख हतप्रद रह गए तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। ग्राम प्रधान त्रियुगीनारायण रुचि देवी ने बताया कि गुलदार के हमले में सात मवेशियों की जान चली गई। घटना से गांव में डर का माहौल बना हुआ है, कुछ माह पूर्व गांव में भालू ओर गुलदार का आतंक बना हुआ था, वहीं पुनः इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं उन्होंने वन विभाग से गांव में गश्त करने तथा गुलदार को पकड़ने की मांग की है, साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!