उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

पोषण माह के समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान समारोह

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। महिला सशक्तिकरण एव बाल विभाग के तत्वावधान मे विगत माह 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर शुरू हुए पोषण माह के समापन अवसर पोषण माह मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो , सहायिकाओ के सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया है। पोषण माह के सम्मान अवसर पर विशिष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया जबकि 7 महिलाओ की गोद भराई रस्म व 5 नौनिहालो के अन्नप्रासन की रस्म अदा की गयी जिसमे विभिन्न क्षेत्रो की आंगनबाड़ी कार्यकत्री , सहायिका व महिलाये मौजूद रही । कार्यक्रम मे स्थानीय उत्पादो से बने व्यजन व रंगोली प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। पोषण माह उत्कृष्ट कार्मिक/ आंगनबाड़ी कार्यकत्री , सहायिका सम्मान समारोह कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है । उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्थानीय उत्पादो को अपनाना होगा। उन्होने त्यौहारो के सीजन मे स्वदेशी वस्तुए खरीदने का आवाहन किया । विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि स्थानीय उत्पादो को अपनाने से स्वास्थ्य जीवन की कल्पना की जा सकती है क्योकि स्थानीय उत्पादो को अपनाने से मनुष्य निरोग रहता है, जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि सरकारो द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर महिला को लेना चाहिए तथा स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महिला समूहो व सामाजिक संगठनो को आगे आना होगा । बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुवर ने बताया कि पोषण माह व स्वस्थ नारी , सशक्त नारी के तहत एक माह तक विभिन्न केन्द्रो मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। उन्होने बताया कि बाल विकास विभाग महिलाओ को स्वस्थ जीवन देने के लिए अनेक योजनाये संचालित की जा रही है तथा हमारा मुख्य उद्देश्य है कि सरकार व विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर महिला को अधिक से अधिक मिल सके। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ,सभासद सरला रावत , दलवीर नेगी , कुसुम नेगी , राजेन्द्र सिंह नेगी , रोशनी नौटियाल, नीलम जमलोकी , अनुज जोशी , प्रेमा बर्त्वाल सहित विभिन्न क्षेत्रो की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका व महिलाये मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!