उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन, 13 टीमो ने लिया प्रतिभाग, विभिन्न गांवो की महिलाओ व युवको की रही शानदार प्रस्तुतियो

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन, 13 टीमो ने लिया प्रतिभाग, विभिन्न गांवो की महिलाओ व युवको की रही शानदार प्रस्तुतियो

ऊखीमठ। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान मे ब्लॉक सभागार मे ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की गयी तथा विभिन्न गांवो के महिलाओ व युवको की शानदार प्रस्तुतियो का दर्शको ने भरपूर आनन्द उठाया। युवा महोत्सव मे 15 से 29 वर्ष के युवक – युवतियो ने भाग लिया । युवा महोत्सव मे प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को आयोजक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया। युवा महोत्सव मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमे उभरते कलाकारो को उचित मंच मिलता है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार खेलो व सांस्कृतिक कार्यक्रमो को बढ़ावा देने के लिए दर्जनो योजनाये संचालित कर रही है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये समाज मे बडी जागृति आई है जिससे हर प्रतिगिताओ मे हर वर्ग बढ – चढ़कर भागीदारी कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि युवा कल्याण विभाग के सहयोग से हर वर्ग के उभरते कलाकार को उचित मंच मिल रहा है जो कि सराहनीय पहल है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि युवक – युवतियो को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार दर्जनो योजनाये संचालित कर रही है तथा हमारा उद्देश्य है कि सरकारो द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता मे 13 टीमो ने प्रतिभाग किया तथ सामूहिक गीत , सामूहिक लोक नृत्य, कविता लेखन , भाषण , कहानी लेखन , व चित्रकला प्रतिगिताये आयोजित की गयी । कार्यक्रम मे सपना गोस्वामी , संगीता, शिवानी कण्डवाल , राजीव सती , पिंकी भण्डारी ,सुमन नेगी ने निर्णायक की भूमिका अदा कि जबकि संचालन उत्तम राणा व चन्द्रमोहन उखियाल ने सयुंक्त रूप से किया । इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश चौहान, प्रधान बिशाम्बर देवी , सभासद सरला रावत, पूर्व प्रधान प्रेमलता पन्त, योगेन्द्र नेगी , जगदीश लाल, दौलत सिंह बर्त्वाल, दलवीर नेगी , अनिल नेगी , भरत सिंह नेगी , जीतपाल सिंह बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल, कैलाश पुष्वाण, राजेन्द्र धर्म्वाण सहित विभिन्न क्षेत्रो के प्रतिभागी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!