उत्तराखंडव्यापार

हेली किराए में होगी पांच प्रतिशत वृद्धि, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही शुरू हो जाएगी बुकिंग

हेली किराए में होगी पांच प्रतिशत वृद्धि, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही शुरू हो जाएगी बुकिंग

देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं के किराए में इस वर्ष पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की जाएगी। अभी तक फाटा से हेलीकॉप्टर का एक तरफ का किराया 2750 रुपए, शेरसी से 2749 रुपए और गुप्तकाशी से 3870 रुपए निश्चित है। पांच प्रतिशत किराया बढ़ने से एक तरफ के किराए की प्रस्तावित दर फाटा से 2887 रुपए, शेरसी से 2886 और गुप्तकाशी से 4063 रुपए हो जाएगी। जबकि, आधिकारिक रूप से किराए की दर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन परिषद (यूकाडा) जारी करेगा।

आईआरसीटीसी करेगा हेली सेवा के लिए बुकिंग

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविशंकर ने बताया कि हेली सेवा की लिए बुकिंग का कार्य आईआरसीटीसी को सौंपा गया था। इस वर्ष भी इसी की वेबसाइट के जरिए हेली सेवा की बुकिंग की जाएगी।

प्रदेश में हर वर्ष केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। इसके लिए फाटा, गुप्तकाशी व शेरसी में तीन सेक्टर बनाए गए हैं। यहां बने हुए नौ हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं संचालित होती है। यूकाडा ने गत वर्ष इन हेलीपैड से केदारनाथ धाम का किराया तय करने को हेली कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए थे, जिसके बाद फाटा, शेरसी और गुप्तकाशी से हेली किराया निर्धारित किया गया। इस दौरान यह तय किया गया है कि टेंडर तीन वर्ष के लिए होंगे और प्रतिवर्ष हेली किराए की दर में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विगत वर्ष केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के संचालन की शुरुआत में नौ कंपनियां थी इस बीच केदारनाथ धाम में एक हेलीकॉप्टर से हुए हादसे में यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मृत्यु हो गई, लापरवाही पर यूकाडा ने इस कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया था। ऐसे में इस हादसे के बाद यात्रा मार्ग पर आठ कंपनियों की हेली सेवाएं संचालित हुई। अब, इस वर्ष एक अन्य कंपनी को शामिल करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

हेली सेवाओं को लेकर यूकाडा ने तेज की तैयारियां यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग की हेली सेवाओं को लेकर तैयारियां पूरी है इस वर्ष जैसे ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो जाएगी उसके बाद हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!