उत्तराखंड
पांच दिवसीय बेसिक राफ्टिंग कोर्स का हुआ शुभारम्भ, 25 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण हेतु किया प्रतिभाग

पांच दिवसीय बेसिक राफ्टिंग कोर्स का हुआ शुभारम्भ
रूद्रप्रयाग। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला पर्यटन विभाग के तत्वाधान में 21 फरवरी से पांच दिवसीय बेसिक राफ्टिंग कोर्स का शुभारम्भ किया गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित बेसिक राफ्टिंग कोर्स में जनपद के विभिन्न स्थानों से 25 प्रतिभागियों के द्वारा प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग प्रशिक्षण रुद्रप्रयाग संगम से झिरमोली तक किया जाएगा ।



