उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ
हंस फाउंडेशन का फाटा में निशुल्क नेत्र शिविर, 50 से अधिक लोगों की नेत्र जांच

फाटा। हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल द्वारा न्याय पंचायत क्षेत्र के फाटा में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे की दवाईयां और जरूरतमंद लोगों को चश्मे दिए गए तथा जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई उनका निशुल्क ऑपरेशन भी किया जायेगा।
हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 50 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें निःशुल्क दवाइयों एवं नजरी चश्में भी दिए गए। साथ ही 7 जरूरत मंद लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन किया जाएगा।
इस दौरान डॉ प्रशांत जुगरान, प्रधान रविग्राम रामेश्वर जमलोकी, कॉर्डिनेटर दीपक गुसाई सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



