महाशिवरात्रि पर 15 नव युगलों ने शादी के बंधन में बंध लिया भगवान त्रियुगीनारायण का आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर 15 नव युगलों ने शादी के बंधन में बंध लिया भगवान त्रियुगीनारायण का आशीर्वाद
फाटा। शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार पर 15 नव युगल शादी के बंधन में बंधे। वहीं प्रातः से ही बड़ी तादात में श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचे।
जनपद में स्थित शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत देश के अलग अलग राज्यों दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात तथा पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से 15 नव युगल इस पवित्र स्थान पर शादी के बंधन में बंधने हेतु पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम सभी माता पार्वती और भगवान शिव के आशीर्वाद से शादी के पवित्र बंधन में बंध खुशहाली का आशीर्वाद ले रहे हैं।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रातः से ही बड़ी तादात मे दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचे।
दिल्ली से शादी हेतु पहुंचे गौरव व सोनाली ने बताया कि उन्होंने शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण का नाम सुना था, उनकी इच्छा थी जब भी शादी होगी तो इस पवित्र स्थल पर ही करेंगे।
तीर्थपुरोहित समिति त्रियुगीनारायण सचिव सर्वेशानंद भट्ट ने बताया कि त्रियुगीनारायण आज प्रदेश ही नहीं अपितु देश में नव युगलों की शादी हेतु पहली पसंद बन रहा है यहां शुभ मुहूर्त पर बड़ी तादात में शादी आयोजन होते हैं। महाशिवरात्रि के पावन दिन पर 15 नव युगल शादी के बंधन में बंधे वही प्रातः से ही भक्तों में दर्शनों को लेकर उत्साह बना रहा।



