उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु मयाली जखोली में गोष्ठी हुई आयोजित, क्षेत्रवासियों ने यातायात, पार्किंग, नशे एवं जाम की समस्या से करवाया अवगत

यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु जखोली मयाली के जनप्रतिधिनिधियों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी

रुद्रप्रयाग। यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु जखोली मयाली के जनप्रतिधिनिधियों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों के साथ 7 अप्रैल शुक्रवार को पुलिस चौकी जखोली परिसर में उप जिलाधिकारी जखोली परमानन्द राम व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता व वन क्षेत्राधिकारी जखोली की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से सुझाव प्राप्त किये गये, जिनके द्वारा क्षेत्र में नशे की समस्या, यातायात, पार्किंग एवं जाम की समस्या से अवगत कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस के स्तर से नशे की धरपकड़ हेतु निरन्तर छापेमारी की जा रही है, स्थानीय स्तर पर भी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। इस सम्बन्ध में लोग भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं। यातायात की समस्या का समाधान किये जाने हेतु निरीक्षक यातायात व चौकी प्रभारी जखोली को निर्देश दिये गये। यात्राकाल अवधि में मुख्य मार्ग के अतिरिक्त इस क्षेत्र से होकर भी यात्रा का संचालन होता है। उपस्थित लोगों द्वारा इस क्षेत्र की व्याप्त समस्याओं विषयक ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी जखोली एवं पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को दिया गया है। पुलिस विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं पर यथोचित कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, यातायात निरीक्षक श्री श्याम लाल, चौकी प्रभारी जखोली श्री नरेन्द्र सिंह गहलावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मयाली आशीष नेगी, अध्यक्ष व्यापार सभा मयाली श्री प्रेम प्रकाश कोठारी,अध्यक्ष व्यापार सभा जखोली हर्षवर्द्धन नैथानी, अध्यक्ष स्वच्छता समिति मयाली सुरेन्द्र प्रसाद सकलानी, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन मयाली हरीश पुण्डीर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, व्यापारी, स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!