दिल्ली से घूमने आया युवक गंगा नदी में डूबा, तलाश जारी….

दिल्ली से घूमने आया युवक गंगा नदी में डूबा, तलाश जारी….
देहरादून। दिल्ली निवासी एक युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान रहा डूब गया। उसके साथ नहा रहे दोस्त को बचा लिया गया, लेकिन युवक की तलाश अभी भी जारी है I
प्राप्त जानकारी अनुसार, पुलिस के मुताबिक अमरजीत (27 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह निवासी प्लाट नंबर 37, सरिता विहार, नई दिल्ली शुक्रवार की सुबह पांडव पत्थर नीम बीच के पास गंगा नदी में अपने साथी मनोज कुमार पुत्र सोनपाल निवासी जसराना हाथरस उत्तर प्रदेश के साथ नहाते समय गंगा की तेज धार में डूब गया।
गंगा में नहा रहे दोनों युवकों में मनोज कुमार को मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अमरजीत दिल्ली में ट्रैवल एजेंट का काम करता है। वह अपने अन्य दोस्तों के साथ बीते बुधवार को अलोहा होटल में आकर ठहरा था। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक को गंगा में तलाश कर रही है।



