उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें
कालसी सहिया मार्ग पर खाई में गिरी कार तीन की मौत, एक घायल

कालसी सहिया मार्ग पर खाई में गिरी कार तीन की मौत, एक घायल
देहरादून। दिल्ली से चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी। शनिवार को बड़ा हादसा हो गया हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की सूचना आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, मृतकों और घायलों को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।



