ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। ग्राम पंचायतो का कार्यकाल पूरा होने पर पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानो को प्रशासक नियुक्त होने पर पंचायत प्रतिनिधियो व ग्राम पंचायत प्रशासको ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया इस बाबत पंचायत प्रशासको ने विकासखंड के माध्यम से मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया । विकासखंड मुख्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज को भेजे धन्यवाद ज्ञापन का हवाला देते हुए ग्राम पंचायत प्रशासको ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा लोकत्रंत सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत मे निर्माण कार्यो व अन्य गतिविधियो के संचालन के लिए ग्राम प्रधानो को प्रशासक की ज़िम्मेदारी देने से ग्राम प्रधान का मान बढने के साथ ग्राम प्रधान पद गौरवान्वित हुआ है तथा ग्राम पंचायतो मे प्रशासक की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानो को दिये जाने से ग्राम पंचायतो मे विकास कार्यो को नई गति मिलेगी । प्रधान संगठन निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतो के सर्वांगीण विकास के लिए जो जिम्मेदारी प्रशासक के तौर पर ग्राम प्रधानो को दी गयी है उनका निर्वहन त्याग व समर्पण की भावना से किया जायेगा । मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री को भेजे धन्यवाद ज्ञापन मे योगेन्द्र नेगी,सरिता देवी,सरोज भट्ट, प्रेमलता पन्त,शान्ता रावत, हुक्म सिंह फर्स्वाण,विनीता देवी,देवेन्द्र पंवार, आशा सती,गोपाल सिंह, कंचन देवी,पूनम देवी,दिव्या देवी ,पुष्पा देवी,हर्षवर्धन सेमवाल, कुन्ती देवी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रशासको के हस्ताक्षर मौजूद थे ।



