उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकफटाफट ख़बरें

भगवान भैरवनाथ मंदिर में छेड़छाड़ कर रहे संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही, ठेकेदार और कंपनी पर हुई FIR

श्री भैरवनाथ मन्दिर क्षेत्र में वायरल वीडियो का संज्ञान- रुद्रप्रयाग पुलिस ने दर्ज की संबंधित व्यक्ति, ठेकेदार और कंपनी पर हुई FIR

धार्मिक भावनाओें को आहत करने सम्बन्धी सुसंगत धारा में कोतवाली सोनप्रयाग पर किया गया अभियोग पंजीकृत

सोनप्रयाग। केदारनाथ धाम के रक्षक भगवान भूकुंड भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में मूर्तियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि विगत 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा गया कि श्री भैरव मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति भैरव मन्दिर परिसर में जूतों सहित घूमते हुए तथा हाथ में पकड़े डंडे से भैरवनाथ मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहा है।

मामले में पंच पंडा समिति रुद्रपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की गई।
उक्त घटनाक्रम पर जनपद पुलिस के स्तर से तत्काल प्रारम्भिक जांच प्रारंभ कर तथा प्रथम दृष्टतया उक्त वीडियो कुछ दिन पूर्व होना पाया गया। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर होना जानकारी में आया है। जनपद पुलिस के स्तर से इस मामले में कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 73/2024 धारा 298 व 331 भारतीय न्याय संहिता (अभियुक्तगणों द्वारा श्री केदारनाथ धाम मन्दिर के निकट स्थित भैरवनाथ मन्दिर में जूते पहनकर प्रवेश कर हाथ में पकड़े डण्डे से मूर्तियों से छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनायें आहत करने, गृहभेदन) के सम्बन्ध में सज्जन कुमार व संबंधित ठेकेदार एव संबंधित कंपनी के कर्मचारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। जनपद पुलिस के स्तर से जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी, जिस हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!