उत्तराखंडखास खबरेंगांवहेल्थ

ग्राम गौंडार में घायल युवती के लिए संजीवनी बनी एयर एंबुलेंस , भिजवाया गया एम्स ऋषिकेश

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार क जंगलो मे घास काटते समय लड़की के पैर फिसलने से गम्भीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश मे आया है । ग्रामीणो द्वारा घायल लड़की को डंडी के सहारे लगभग पांच किमी पैदल तय कर रासी गाँव पहुंचाकर घटना की सूचना जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी गयी । घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के प्रयासो से गम्भीर रूप से घायल लड़की को हेलिकॉप्टर के द्वारा ऋषिकेश एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है । जानकारी देते हुए प्रधान गौण्डार बीर सिंह पंवार ने बताया कि 21 वर्षीय कुमारी प्रीति पुत्री बलवीर सिंह निवासी गौण्डार गुरूवार सुबह जंगलो मे घास काटने गयी थी मगर घास काटते समय पांव फिसलने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी । ग्रामीणो द्वारा घायल लड़की को डडी के सहारे पांच किमी दूरी पैदल तय करने के बाद रासी गाँव पहुंचाकर घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार को दी गयी । घटना का सज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार के प्रयासो से गम्भीर रूप से घायल लड़की को हेलिकॉप्टर के द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!