उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

आबकारी विभाग ने बरामद की चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 

रूद्रप्रयाग। आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार 21 जनवरी को आबकारी टीम द्वारा भीरी रोड पर नियमित रोड चेकिंग के दौरान एक सैंट्रो कार संख्या UK07L 5353 को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर वाहन से अंग्रेजी शराब की कुल चार पेटियां बरामद की गईं। बरामद शराब में 192 पव्वे एवं 48 अद्धे शामिल हैं। मौके से मुन्ना नामक अभियुक्त को पकड़ा गया, जिसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्री अजय, व उनकी टीम में मौजूद उप आबकारी निरीक्षक तथा प्रधान आबकारी सिपाही रीना, किरण एवं आबकारी सिपाही सुंदर के द्वारा की गई।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज को नशे से मुक्त रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!