उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बरसात से पूर्व बाजारों में पानी निकासी की बेहतर की जाय व्यवस्था, नारायणकोटि से रामपुर तक राजमार्ग पर बने ड्रेनेज का औचक निरीक्षण

ब्यूरो। गौरीकुंड हाइवे पर नारायणकोटि से रामपुर तक बाजारों में बनी पानी निकासी की नालियों को लेकर राजमार्ग विभाग के अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं द्वारा स्थानीय ग्रामीणों तथा व्यापारियों के साथ स्थलीय आज निरीक्षण किया।
मंगलवार को राजमार्ग विभाग द्वारा गौरीकुंड हाइवे पर स्थित बाजारों नारायणकोटि से रामपुर तक बाजारों में बरसात के दौरान पानी निकासी की समस्याओं को लेकर बैठक की। इस दौरान राजमार्ग विभाग की कार्यदाई संस्थाएं आरजीबी कंस्ट्रक्शन तथा सिंगला कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी भी मौजूद रहे।  स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि नारायणकोटि से रामपुर तक प्रत्येक बाजारों में राजमार्ग विभाग द्वारा खानापूर्ति के लिए नालियां तो बनाई गई हैं परन्तु उनमें पानी का बहाव सही न होने से सारा पानी सड़क पर ही फैल जाता है। जिस से सड़क किनारे स्थित भवनों एवं दुकानों में पानी घुसने का भय बना रहता है। वहीं, फाटा बाजार में राजमार्ग विभाग द्वारा पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिस पर व्यापारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने आज भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही शेरसी व रामपुर के व्यापारियों ने भी पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भी बाजारों में बनी नालियों को सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाना बताया।

ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने कहा कि बाजार के दोनों छोर पर गदेरे बह रहे हैं लेकिन सड़क ओर नालियों का स्लोप इस प्रकार बनाया गया है कि बरसाती पानी गदेरे में न जा कर बाजार की ओर आ जाता है जिस से भवनों एवं दुकानों को खतरा बना हुआ है, इसके साथ ही बरसात में कतिपय भवनों के नीचे से पानी का सीपेज भी हो रहा है। उन्होंने राजमार्ग विभाग से इसका त्वरित निवारण करने की मांग की है। पूर्व प्रधान न्यालसू रामपुर प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि बरसात के दौरान पानी की सही निकासी न होने से बरसाती पानी बाजार में फैल जाता है जिस से दुकानों भवनों को खतरा बना रहता है, इसके साथ ही उन्होंने बाजार के समीप स्थित स्लाइडिंग जोन पर हो रहे सुरक्षा कार्य के धीमी गति से होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब केदारनाथ यात्रा प्रारंभ होने में दो से ढाई माह का समय शेष है लेकिन स्लाइडिंग जोन पर धीमी कार्य की गति को समय से पूर्ण किया जाय। सहायक अभियंता राजमार्ग विभाग गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि गौरीकुंड हाइवे के नारायण कोटि से रामपुर तक बाजारों में नालियों का निरीक्षण किया गया, जिसे त्वरित ही सुधार दिया जाएगा, वहीं उन्होंने बताया कि  कतिपय बाजारों में अभी आर ओ डब्ल्यू क्लियर नहीं हुआ है, जिस से नालियां बनाने में दिक्कतें भी आ रही हैं।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भगत सिंह कोटवाल, ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष रावत, कनिष्क अभियंता बुद्धिराम भट्ट, आरजीबी प्रोजेक्ट मैनेजर मनन पांडे सहित सिंगला कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!