केदारनाथ यात्रा में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बीमार व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि आज (रविवार को) आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 1512 (केवल ओपीडी 1308) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओपीडी में 968 पुरुष तथा 340 महिलाएं) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 2,29,454 तथा केवल ओपीडी के माध्यम से 2,03,792 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 1,57,419 पुरुष तथा 46,373 महिलाएं शामिल हैं। आज 155 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 9741 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।



