रूद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल की नव कार्यकारिणी का विस्तार, गणेश बिष्ट कार्यकारी अध्यक्ष

ब्यूरो। रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना की अध्यक्षता में किया गया।
बुधवार 5 अगस्त को जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल की संस्तुति प्राप्त कर रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। व्यापार हित में सदैव तत्परता एवं निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा के साथ व्यापारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष गणेश बिष्ट बनाए गए साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, तथा उपाध्यक्ष विनोद बिष्ट एवं मुकीम अहमद नियुक्त किए गए, संयुक्त महामंत्री सौरभ थपलियाल, सह कोषाध्यक्ष हर्ष डुडेजा, संगठन मंत्री राहुल नौटियाल, संगठन मन्त्री आसिफ सिद्दीकी, संगठन मन्त्री जगदीश राणा, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल खन्ना नियुक्त किए गए।
जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना ने सभी मनोनीत नव पदाधिकारियों को दायित्व दिए जाने की बधाई दी, उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल जिला कोषाध्यक्ष राजेश नेगी, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट जी, महामन्त्री तरुण पंवार, कोषाध्यक्ष आशीष पाल सहित व्यापारी मौजूद रहे।



