केदारनाथ धाम पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थपुरोहितों से की मुलाकात

केदारनाथ धाम पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थपुरोहितों से की मुलाकात
केदारनाथ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रात: केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति कर्मचारियों ,तीर्थपुरोहितों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं एसपी डा विशाखा अशोक भदाणे मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ का केदारनाथ धाम दो दिवसीय दौरा था, जो कि मौसम के व्यवधान के कारण रद्द किया गया। हालांकि आज प्रात: 10बजे सीएम योगी केदारनाथ हेलीपैड पहुंचे जहां पर केदार सभा अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी व तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा सीएम योगी का भब्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक किया व विश्व शांति एवं देश की खुशहाली के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की।
मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम योगी ने तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों व उनके पूर्वजों ने तीर्थ की गरिमा बनाए रखने में सदेव कार्य किया है वहीं अपने बही खातों का भी अच्छा रखरखाव किया गया है। इस दौरान केदार सभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, भूतपूर्व अध्यक्ष पंडित किशन चन्द्र बगवाड़ी, केदार सभा कोषाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल, प्रवक्ता पंकज शुक्ला, पंकज सहित समस्त तीर्थपुरोहित उपस्थित रहे।



